फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wimbledon: सेमीफाइनल में पहुंचे अल्काराज, नॉरी को लगातार तीन सेटों में हराया, अब टेलर फ्रिट्ज से होगा सामना

Wed, 09 Jul 2025 11:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

क्वार्टर फाइनल मैच एक घंटे 39 मिनट में खत्म करने के बाद कोर्ट पर दिए एक इंटरव्यू में अल्काराज ने कहा, 'विंबलडन में एक और सेमीफाइनल खेलना बेहद खास है।'
विज्ञापन
अल्काराज - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के गत विजेता कार्लोस अल्काराज ने मंगलवार को कैमरून नोरी को 6-2, 6-3, 6-3 से हराकर विंबलडन सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अल्काराज ने अपनी जीत की लय को 23 मैचों तक बढ़ाया और विंबलडन में तीन बार पुरुष एकल सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले इतिहास में दूसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऐसा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर कोर्ट पर नॉरी द्वारा मैच की शुरुआत में अपनी सर्विस बरकरार रखने के बाद, दूसरे वरीयता प्राप्त अल्काराज ने बाएं हाथ के ब्रिटिश खिलाड़ी के खिलाफ अगले पांच गेम जीतकर मैच पर कब्जा कर लिया। अल्काराज ने नॉरी को मैच में कभी भी हावी नहीं होने दिया। उन्हें केवल पांच ब्रेक पॉइंट मिले और उन्होंने सभी बचा लिए। उन्होंने 39 विनर और 13 ऐस के साथ 26 अनफोर्स्ड एरर भी किए।

क्वार्टर फाइनल मैच एक घंटे 39 मिनट में खत्म करने के बाद कोर्ट पर दिए एक इंटरव्यू में अल्काराज ने कहा, 'विंबलडन में एक और सेमीफाइनल खेलना बेहद खास है।' फाइनल में जगह बनाने के लिए अल्काराज का सामना पांचवें नंबर के टेलर फ्रिट्ज से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें