फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 की उम्र में विलियम्स बहनों को पिता ने दिया नन्हा भाई

Sun, 24 Mar 2013 10:44 PM IST
वाशिंगटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला टेनिस की शक्ल बदल देने वाली अमेरिका की विलियम्स बहनों, वीनस और सेरेना के पिता रिचर्ड और उनकी तीसरी पत्नी लेकिशा ग्राहम के घर बेटे ने जन्म लिया है।
विज्ञापन


71 साल के रिचर्ड पिछले बृहस्पतिवार को फ्लोरिडा के की बिस्केन में सोनी ओपन टूर्नामेंट में लेकिशा और बेटे डायलेन के साथ सेरेना का मैच देखने के लिए पहुंचे थे।

उनकी बांहों में नन्हा डायलन था और साथ में पत्नी।

टेनिस जगत में पिछले वर्ष अगस्त से ही इस बात की चर्चा थी कि संभवत: विलियम्स बहनों के घर छोटा भाई आया है।

खास बात यह है कि लेकिशा और रिचर्ड की उम्र में बड़ा अंतर है। लेकिशा मात्र 33 साल की हैं। वह रिचर्ड की बड़ी बेटी वीनस से मात्र एक साल बड़ी हैं।

















लेकिशा और रिचर्ड की मुलाकात मार्च 2009 में हुई थी और उम्र के 37 साल के फासले के बावजूद कुछ दिनों बाद दोनों ने साथ रहना शुरू कर दिया था। इसके बाद दिसंबर 2010 में दोनों ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन


शुरुआत में लेकिशा को लोगों ने रिचर्ड की बेटी माना था। उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां और तीन बेटे हैं। लेकिन बाद में हकीकत सामने आई।

लेकिशा टेनिस की जबर्दस्त शौकीन हैं और हमेशा रिचर्ड के साथ विलियम्स बहनों के मैच देखने पहुंचती हैं।

परंतु पिछले साल अगस्त में यूएस ओपन के दौरान वह रिचर्ड के साथ नहीं दिखीं, तो दोनों के बीच तलाक की अटकलें लगी।

यह चर्चा भी सामने आई कि लेकिशा बेटे की मां बनी हैं। तब न तो रिचर्ड ने और न विलियम्स बहनों ने इस बारे में कुछ कहा। अब जाकर यह राज खुला।

तीन शादियां, दो तलाक
-पहली शादी: बेट्टी जॉनसन से 1965 में। 1973 में तलाक लेने से पहले दोनों के दो बेटियां और तीन बेटे हुए।
-दूसरी शादी: वर्ष 1980 में ओरेकेन प्राइस से। वीनस और सेरेना इनकी बेटियां। प्राइस टेनिस कोच थीं। जिन्होंने बेटियों को खिलाड़ी बनने को प्रेरित किया। रिचर्ड खुद बेटियों के कोच बने। प्राइस से उनका वर्ष 2002 में तलाक हुआ।
-तीसरी शादी: 2009 में लेकिशा ग्राहम से मुलाकात और प्यार। 2010 में शादी। रिचर्ड से मिलने के पूर्व लेकिशा साधारण महिला थीं, जिनकी एक किराने की दुकान थी। लेकिन विवाह के बाद वह कई करोड़ के सर्वसुविधा संपन्न घर में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें