फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Western & Southern Open: पुरुष टेनिस की वापसी, मर्रे ने नौ महीने बाद जीता पहला मैच

Sun, 23 Aug 2020 10:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Andy Murray - फोटो : WS Open.com
विज्ञापन

एंडी मर्रे जब लंबे समय बाद कोर्ट पर उतरे तो उन्होंने कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक मास्क पहन रखा था, उन्होंने खाली पड़े स्टेडियम में मैच खेला और जीत दर्ज करने के बाद हाथ मिलाए बिना वापस लौटे। यह नजारा वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टूर्नामेंट के जरिए पुरुष टेनिस की लंबे समय बाद वापसी पर दिखा, जिसमें तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन मर्रे ने नौ महीने बाद पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन


यह पिछले पांच महीने में पहला एटीपी टूर्नामेंट हैं। कूल्हे के दो ऑपरेशन के कारण नौ महीने बाद खेल रहे मर्रे ने पहले मैच में फ्रांसिस टिफोउ पर 7-6 (6), 3-6, 6-1 से जीत दर्ज की। पुरुष टेनिस टूर कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से ही निलंबित था और उसकी इस हार्डकोर्ट प्रतियोगिता से वापसी हुई है, जो पहले ओहियो में खेली जाती थी। लेकिन इस बार इसका आयोजन यूएस ओपन के आयोजन स्थल पर ही खेला जा रहा है। यूएस ओपन 31 अगस्त से शुरू होगा।

मर्रे दूसरे दौर में पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव से भिड़ेंगे। शनिवार को पहले दौर में जीत दर्ज करने वाले अन्य खिलाड़ियों में केविन एंडरसन, मिलोस राओनिच, फेलिक्स आगुर अलियासीमी, डेनिस शापोवालोव और टेलर फ्रिज शामिल थे। महिला टूर (डब्ल्यूटीए) की इस महीने के शुरू में वापसी हो गई थी। न्यूयार्क में चल रहे टूर्नामेंट में शनिवार को पहले दौर में 13वीं वरीयता प्राप्त मारिया सकारी ने 16 साल की कोको गॉफ पर 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन विक्टोरिया अजारेंका इस साल अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही हैं। उन्होंने डोना वेकिच को हराकर अच्छी शुरुआत की जबकि 40 साल की वीनस विलियम्स ने 20 साल की डायना यास्त्रेमस्का को 5-7, 6-2, 7-5 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें