फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus-Serena Williams: वीनस विलियम्स कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार, चाहती हैं बहन सेरेना भी करे वापसी

Mon, 21 Jul 2025 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वीनस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी टीम से कहती रहती हूं कि अगर वह यहां होती तो बहुत अच्छा होता। हमने शुरू से काफी कुछ साथ में किया है और इसलिए मुझे निश्चित तौर पर उसकी कमी खलती है।'
विज्ञापन
सेरेना और वीनस विलियम्स - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीनस विलियम्स एक साल से अधिक समय के बाद पहली बार टेनिस कोर्ट पर लौटने के लिए तैयार हैं और उनकी दिली इच्छा है कि उनकी छोटी बहन सेरेना भी वापसी करें। वीनस डीसी ओपन से टेनिस कोर्ट पर वापसी करेंगी। दूसरी तरफ सेरेना का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रैकेट घुमाती दिख रही हैं।
विज्ञापन


वीनस से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी टीम से कहती रहती हूं कि अगर वह यहां होती तो बहुत अच्छा होता। हमने शुरू से काफी कुछ साथ में किया है और इसलिए मुझे निश्चित तौर पर उसकी कमी खलती है।' उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'लेकिन अगर वह वापसी करती है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह इस बारे में आप सबको अवगत कर देगी।'
विज्ञापन

सेरेना और वीनस विलियम्स - फोटो : ANI
सेरेना 43 वर्ष की है और उन्होंने 2022 में अमेरिकी ओपन के बाद कोई मैच नहीं खेला था। इसके बाद उन्होंने उस खेल से दूर जाने की घोषणा की थी जिस पर उन्होंने लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा था। इस दौरान उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब और वीनस के साथ 14 युगल खिताब जीते थे। अमेरिका की राजधानी में हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले वीनस ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वह क्या करने जा रही है। मैं उससे इस बारे में नहीं पूछती। मुझे लगता है कि वह हमेशा गेंद को हिट करती रहती है क्योंकि हम ऐसे ही हैं।'

उन्होंने बताया कि हाल ही में उनके एक अभ्यास सत्र के दौरान सेरेना वहां आईं और लगभग 15 या 20 मिनट तक उनके साथ रहीं। वीनस ने कहा, 'वह छह महीने की छुट्टी ले सकती है और फिर आसानी से वापसी कर सकती है। आप उस जैसी प्रतिभा को सिखा नहीं सकते।' पिछले महीने 45 साल की हुईं वीनस ने सात ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं जिनमें दो अमेरिकी ओपन और पांच विंबलडन खिताब शामिल हैं। उनका आखिरी टूर्नामेंट मार्च 2024 में मियामी ओपन में था, जहां वह पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें