फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open : वीनस ने किया कड़ा संघर्ष, क्विटोवा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची

Wed, 06 Sep 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
वीनस विलियम्स - फोटो : Fox News
विज्ञापन
अमेरिका की स्टार टेनिस प्लेयर वीनस विलियम्स ने साल के आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट यूएस ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 9वीं वरीय विलियम्स ने विमेंस सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में 13वीं वरीय चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा को कड़े संघर्ष के बाद 6-3, 3-6, 7-6 (7-2) से हराने में सफलता प्राप्त की। इस जीत के साथ उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बता दें कि वीनस 23वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। 
विज्ञापन


अब सेमीफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी का मुकाबला हमवतन 24 वर्षीया सोलन स्टीफंस से होगा। स्टीफंस ने क्वार्टरफाइनल में लाटविया की एनेस्टासिजा स्वेत्सोवा को 6-3, 3-6, 7-6(4) से हराया। पता हो कि वीनस ने यूएस ओपन में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं।

वीनस ने यहां अपने करियर के दौरान दो खिताब भी जीते हैं। वह 2000 और 2001 में यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमा चुकी हैं। वीनस इस सत्र में लय में हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन और विंबलडन के फाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें क्रमश: सेरेना विलियम्स और गार्बाइन मुगुरुजा से हार का समना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें