फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी टेनिस स्टार एबिगेल स्पीयर्स ड्रग्स टेस्ट में हुई फेल, लगा 22 महीने का बैन

Thu, 06 Feb 2020 06:09 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एबिगेल स्पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल चैंपियन अमेरिका के एबिगेल स्पीयर्स को ड्रग्स टेस्ट में विफल होने के बाद 22 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने बृहस्पतिवार को इस बात की घोषणा करते हुए स्पीयर्स पर यह प्रतिबंध लगाया। 

विज्ञापन


38 साल की स्पीयर्स को न्यूयॉर्क में 2019 यूएस ओपन में प्रतिबंधित पदार्थ प्रिस्टोन और टेस्टोस्टेरोन के सेवन का दोषी पाया गया।

ITF के एक बयान में कहा गया है कि स्पीयर्स ने प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की बात स्वीकार कर ली है और इसके इस्तेमाल पर स्पष्टीकरण भी दिया है। उनका प्रतिबंध 7 नवंबर, 2019 से लागू होगा और 6 सितंबर, 2021 को समाप्त होगा।

स्पीयर्स ने 2017 में कोलम्बिया के जुआन सेबेस्टियन कबाल के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल खिताब जीतने के साथ ही अपने करियर में 21 युगल खिताब भी जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें