दो बार की उपविजेता विक्टोरिया अजारेंका की रैंकिंग कट ऑफ से नीचे होने के चलते साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम के लिए सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और पूर्व नंबर एक अजारेंका की रैंकिंग 108 है जो सीधे प्रवेश से सात कम है।
यूएस टेनिस एसोसिएशन ने कहा कि गत चैंपियन और शीर्ष वरीय राफेल नदाल अमेरिकी ओपन में खेलने वाले छह पूर्व एकल चैंपियनों में से एक हैं। उनके अलावा रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, एंडी मरे, जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और मारिन सिलिच टूर्नामेंट में खेलेंगे।
एक पूर्व विजेता स्टेन वावरिंका की इस हफ्ते की रैंकिंग 199 है। जिन पूर्व महिला विजेताओं को सीधे प्रवेश मिला है उनमें छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स, दो बार की चैंपियन वीनस विलियम्स, गत चैंपियन स्लोएन स्टीफंस, मारिया शारापोवा और समांथा स्टोसुर शामिल हैं।