भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में मुश्किल ड्रॉ मिला है।
गुणेश्वरन पहले दौर में शानदार फॉर्म में चल रहे रूस के डेनिल मेदवेदेव से भिड़ेंगे। विश्व रैंकिंग में मेदवेदेव फिलहाल पांचवें नंबर पर काबिज हैं और उनके खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए प्रजनेश को बड़ा उलटफेर करना होगा।
गौरतलब है कि मेदवेदेव ने हाल में सिनसिनाटी ओपन में सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को मात दी और खिताब अपने नाम किया था।