फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस ओपन: महिला एकल वर्ग के फाइनल में सबालेंका का सामना रिबाकिना से, भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?

Sat, 12 Sep 2026 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अरिना सबालेंका और एलिना रिबाकिना के बीच वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में महिला एकल वर्ग का फाइनल खेला जाएगा। सबालेंका और रिबाकिना यूएस ओपन खिताब से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन
यूएस ओपन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो बार की चैंपियन एरिना सबालेंका का सामना यूएस ओपन महिला एकल फाइनल में एलेना रिबाकिना से होगा जो आगामी विश्व रैंकिंग में उनसे नंबर एक का ताज छीनने जा रही हैं। सबालेंका और रिबाकिना तीसरी बार ग्रैंडस्लैम में और कैरियर में 18वीं बार एक दूसरे से खेलेंगी। सबालेंका ने सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेटों में हराया, जबकि रिबाकिना ने कोको गॉफ को मात दी।
विज्ञापन

रिबाकिना रैंकिंग में शीर्ष पर हो जाएंगी शामिल
सबालेंका पिछले तीन टूर्नामेंटों में क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थीं। वह विंबलडन में अंतिम 16 से बाहर हो गई थीं। यूएस ओपन में हालांकि छह मैचों में सिर्फ एक सेट गंवाकर उन्होंने शानदार वापसी की। वह 21 अक्तूबर 2024 से डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर हैं लेकिन फाइनल का नतीजा चाहे जो हो, रिबाकिना अगली रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो जाएंगी। रिबाकिना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सबालेंका को हराया था। दोनों खिलाड़ियों के बीच खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार आज देर रात 1:30 बजे से खेला जाएगा। 
विज्ञापन

शेल्टन फाइनल में पहुंचे
अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन फ्रांसिस टियाफो को हराकर यूएस ओपन पुरुष एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। शेल्टन ने 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से जीत दर्ज की। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन कार्लोस अल्कारेज को हराया था। अब उन्हें फ्रेंच ओपन चैंपियन ज्वेरेव को मात देनी होगी। आखिरी बार किसी अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी ने 2003 में अमेरिकी ओपन जीता था जब एंडी रॉडिक चैंपियन बने थे। ज्वेरेव ने कारेन खाचानोव को 6-3, 7- 6, 7-6 से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें