फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US OPEN 2020: छह साल बाद आज रात मिलेगा नया ग्रैंडस्लैम चैंपियन, ज्वेरेव-थीम की टक्कर

Sun, 13 Sep 2020 10:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 7-2 का रिकॉर्ड है जीत-हार का थीम का ज्वेरेव के खिलाफ
  • सोलह साल में पहली बार ग्रैंड स्लैम सेफा में बिग थ्री नहीं
विज्ञापन
एलेक्जेंडर ज्वेरेव बनाम डॉमिनिक थीम - फोटो : यूएस ओपन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह साल बाद आज रात यूएस ओपन को उसका नया चैंपियन मिल जाएगा। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम दोनों पहली ही बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं। 23 साल के एलेक्जेंडर ज्वेरेव करिअर में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं तो 27 साल के थीम यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचने वाले ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन

 

पिछले 16 साल में 12 बार ‘बिग थ्री’ ने जीते खिताब

  • रोजर फेडरर: 2004, 2005, 2006, 2007, 2008
  • राफेल नडाल: 2010, 2013, 2017, 2019
  • जोकोविच: 2011, 2015 और 2018
  • जुआन मार्टिन डेल पात्रो: 2009
  • एंडी मरे: 2012
  • मारिन सिलिच: 2014
  • स्टेन वावरिंका: 2016 
     

सोलह साल में पहली बार ऐसा हुआ जब ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में बिग थ्री (फेडरर, नडाल और जोकोविच) शामिल नहीं थे। राफेल नडाल ने कोरोना महामारी के दौर में हिस्सा नहीं लिया। फेडरर घुटने के दो ऑपरेशन के बाद आराम पर हैं जबकि जोकोविच को प्री क्वार्टर में अनजाने में लाइन जज को गेंद मारने के कारण बाहर कर दिया गया, इससे पहले 2014 यूएस ओपन में क्रोएशिया के मारिन सिलिच ने खिताब जीता था। स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका के 2016 यूएस ओपन खिताब के बाद पिछले चार साल में पहली बार होगा जब बिग थ्री के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी ग्रैंडस्लैम जीतेगा।

विज्ञापन

10 साल में सबसे युवा फाइनलिस्ट

एलेक्जेंडर ज्वेरेव - फोटो : यूएस ओपन

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव नौ साल में पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में दो सेट से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की, इससे पहले जोकोविच ने 2011 में रोजर फेडरर के खिलाफ ऐसा किया था। तेइस साल के ज्वेरेव दस साल में इस ग्रैंडस्लैम के फाइनल में पहंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2010 में जोकोविच 23 साल की उम्र में फाइनल में पहुंचे थे। ज्वेरेव इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे जहां थीम के हाथों उन्हें चार सेटों के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

थीम का चौथा ग्रैंडस्लैम फाइनल

डॉमिनिक थीम - फोटो : यूएस ओपन

थीम का ग्रैंडस्लैम फाइनल में 0-3 का जीत-हार का रिकॉर्ड है। पिछले दो वर्षों में थीम वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में दो बार स्पेन के राफेल नडाल से हारे जबकि इस साल उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच से हार का सामना करना पड़ा। अपने चौथे ग्रैंडस्लैम फाइनल में वह अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे। फाइनल में 5वीं वरीयता के ज्वेरेव का सामना दूसरी वरीयता के डॉमिनिक थीम से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 6-2, 7-6, 7-6 से हराया।

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दो सेट से पिछड़ने के बाद सेमीफाइनल में धमाकेदार वापसी करते हुए स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्ता को 3-6, 2-6, 6-3, 6-4, 6-3 से हराया था तो पिछले साल डॉमिनिक थीम ने फाइनल में पहुंचने के लिए रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराया। दूसरे और तीसरे सेट में उनके पास सेटप्वाइंट था। सेमीफाइनल से पहले मेदवेदेव ने एक सेट नहीं गंवाया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें