पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में फ्रांस के सोंगा ने अपने हमवतन जूलियन बेनेतू को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। सोंगा ने बेनेतू को 6-2 4-6 7-6 से हराया। इस खेल को जीतने के बाद सौंगा के एटीपी टूर वर्षान्त टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद जिंदा है, अगर वह क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहते हैं तो उन्हें इस टूर्मामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। क्योंकि इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए दुनिया के शीर्ष आठ रैंकिंग वाले खिलाडियों को चुना जाता है।
एक अन्य मुकाबले में चेक गणराज्य के टामस बेर्दिच ने इटली के आंद्रेस सिप्पी को लगातार सेटों में 7-6 6-2 से हरा दिया है। इस तरह उन्होंने वर्षान्त टूर्नामेंट में अपना स्थान सुरक्षित रख लिया है। इसके बाद उनका सामना दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन और फ्रांस के रिचार्ड गास्के के साथ होगा।