भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन को विंस्टन सेलम ओपन एटीपी 250 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा है। प्रजनेश को दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी बेनोइत पेयरे ने हराया। विश्व रैंकिंग में 89वें स्थान पर काबिज प्रजनेश को फ्रांसीसी प्रतिद्वंद्वी ने 6-3, 7-5 से हराया।
वहीं युगल वर्ग में वाइल्ड कार्ड धारक लिएंडर पेस और इस्राइल के जोनाथन एलरिच पहले ही दौर में हार गए। उन्हें राजीव राम और जो सालिस्बरी की जोड़ी ने 6-2, 6-3 से मात दी।