फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश जिनान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, एक घंटे 34 मिनट के मुकाबले में चीनी खिलाड़ी को हराया

Thu, 05 Sep 2019 07:44 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

शीर्ष वरीय प्रजनेश गुणेश्वरन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत दर्ज कर जिनान ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 89वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश ने एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में चीनी ताइपे के टुंग लिन वू को 6-4,7-6 से पराजित किया। अब अगले दौर में प्रजनेश का सामना जापान के गो सोइदा से होगा।

विज्ञापन


वहीं दिविज शरण और मैथ्यू इबडन ने पेद्जा कर्स्टन और अकीरा संटिलान को 6-1, 6-4 से और साकेत मायनेनी और जीवन नेदुनचेझियान ने हिरोकी मोरिया और गोंकालो ओलिवेरा की जोड़ी को 7-5, 6-2 से पराजित किया। अब यह दोनों जोड़ियों क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी।

इटली के जिनोओ में एओन ओपन चैलेंजर में भारत का अभियान एकल और युगल स्पर्धा में पहले दौर में ही समाप्त हो गया। सुमित नागल को गियूलियो जेपिएरी से 1-6, 5-7 से और पूरव राजा और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार को युगल में हार मिली। फ्रांस में कासिस ओपन में रामकुमार रामनाथन एकल में हार गए हालांकि युगल में जोड़ीदार इवजेनी कार्लोवस्की के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें