फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, पुरुषों में अल्कारेज भी जीते

Sun, 25 Jan 2026 12:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

वर्ष का पहला ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जारी है। महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
एरिना सबालेंका - फोटो : Sabalenka X Account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने रविवार को कनाडा की नंबर 17 विक्टोरिया एमबोको को 6-1, 7-6 (1) से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में पिछले चार वर्षों में तीसरा खिताब जीतने की कवायद में लगीं सबालेंका ने अपनी दमदार सर्विस का शानदार नमूना पेश करते हुए कनाडा की 19 वर्षीय खिलाड़ी को केवल 31 मिनट में हरा दिया।
विज्ञापन


सबालेंका का ग्रैंडस्लैम करियर
सबालेंका दूसरे सेट में उतनी हावी नहीं रहीं और उन्होंने कुछ बेजा गलतियां की। इस सेट में एमबोको ने अच्छा खेल दिखाया। सबालेंका ने दूसरे सेट में 4-1 की बढ़त बनाई, लेकिन 5-4 की बढ़त के बावजूद तीन मैच प्वाइंट गंवा दिए। एमबोको ने धीरे-धीरे लय वापस हासिल कर ली और मैच को टाईब्रेकर तक ले गईं, लेकिन सबालेंका ने अंत में दबदबा कायम कर लिया। सबालेंका की टाईब्रेक में यह लगातार 20वीं जीत थी। सबालेंका ने 2023 और 2024 में यह ग्रैंडस्लैम जीता था और पिछले साल मैडिसन कीज के खिलाफ उपविजेता रही थीं। बेलारूस की इस खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन में भी दो खिताब भी जीते हैं।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी 27 वर्षीय सबालेंका ने युवा एमबोको के बारे में कहा, वह इतनी कम उम्र में एक अद्भुत खिलाड़ी हैं। टूर पर इन युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखना अविश्वसनीय है। उसने मेरे सामने कड़ी चुनौती पेश की। मुझे खुशी है कि मैं मैच जीतने में सफल रही।
विज्ञापन


अल्कारेज ने भी बढ़ाए कदम
पुरुष एकल वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने की कोशिश में लगे अल्कारेज ने टॉमी पॉल पर 7-6 (6), 6-4, 7-5 से जीत दर्ज। अल्कारेज अपने टेनिस करियर में अभी तक ऑस्ट्रेलियन ओपन में ट्रॉफी नहीं जीती है। इस टूर्नामेंट में वह कभी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाए हैं। अंतिम आठ में उनका मुकाबला स्थानीय पसंदीदा खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर या नंबर 10 एलेक्जेंडर बुब्लिक से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें