फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली सर्कल कप के अगले राउंड में पहुंची सेरेना

Wed, 03 Apr 2013 05:38 PM IST
चार्ल्सटन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी और हाल ही में मियामी चैंपियन बनी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने क्ले कोर्ट पर भी अपना जलवा कायम रखा है।
विज्ञापन


सेरेना इटली की कैमिला जियोर्जी को 6-2, 6-3 से हराकर डब्लूटीए फैमिली सर्कल कप के तीसरे राउंड में पहुंच गईं। सेरेना ने 82 मिनट तक चले मुकाबले में 85वीं खिलाड़ी को आसानी से शिकस्त दे दी।
विज्ञापन


सेरेना के अलावा अगले राउंड में पहुंचने वाली महिला खिलाड़ियों में स्विट्जरलैंड की स्टेफनी वाएगेले और सोराना कर्सिटीया शामिल हैं।

स्टेफनी ने सातवीं सीड स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-2, 6-4 से हराया जबकि सोराना को स्पेन की अनाबी मेडिना गैरीगुएज से वाकओवर मिला। यूएस वाइल्ड कार्ड बेथानी माटेक ने चौथी सीड अमेरिका की स्लोएन स्टीफन को 6-2, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें