फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Open: अमेरिका की अमांडा अनीसीमोवा बनीं चीन ओपन की चैंपियन, लिंडा नोस्कोवा को फाइनल में हराया

Sun, 05 Oct 2025 08:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

अमांडा ने रविवार को फाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-0, 2-6, 6-2 से हराकर इस हार्ड कोर्ट इंडोर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
अमांडा अनीसीमोवा - फोटो : China Open
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की अमांडा अनीसीमोवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। अमांडा ने रविवार को फाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-0, 2-6, 6-2 से हराकर इस हार्ड कोर्ट इंडोर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में हमवतन कोको गॉफ को शिकस्त देने वाली अनीसीमोवा ने शानदार बैकहैंड विनर के साथ मैच खत्म किया। यह चीन ओपन में उनका पहला खिताब है।
विज्ञापन


20 साल की नोस्कोवा ने तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले के आखिरी क्षणों में उन पर थकान हावी हो गई। अनीसीमोवा इस साल यूएस ओपन और विंबलडन दोनों की उपविजेता रही हैं और अब वह विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। यह इस सत्र में उनका दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब है। नोस्कोवा 2009 में डब्ल्यूटीए 1000 प्रारूप की शुरुआत के बाद से फाइनल में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की सबसे युवा खिलाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें