फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनार, डेलिएन, बडेने और ऑगर-अलीसीमे रियो ओपन के क्वार्टर फाइनल में 

Thu, 21 Feb 2019 08:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

स्पेन के जाउमे मुनार, बोलिविया के ह्यूगो डेलिएन, स्लोवेनिया के अलजाज बडेने और कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलीसीमे ने रियो ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, खिताब के प्रबल दावेदार आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम और इटली के फेबियो फेग्निनी पहले दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। 

विज्ञापन


एटीपी रैंकिंग में 66वें पायदान पर काबिज मुनार का सामना क्वार्टर फाइनल में ऑगर-अलीसीमे (64) के खिलाफ होगा जबकि डेलिएन (113) बडेने से भिड़ेंगे। 21 वर्षीय मुनार ने तीन घंटे तक चले कड़े मुकाबले में ब्रिटेन के कैमरुन नोरी (62) को 7-6 (6), 5-7, 7-6 (4) से मात देकर अगल दौर में जगह बनाई। 

डेलिएन ने स्पेन के रोबर्टो कार्बालेस (114) को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से पराजित किया। दूसरी ओर, बडेने ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्राजील के थियागो मोनटिएरो (126) को 6-3, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 18 वर्षीय ऑगर-अलीसीमे ने चिले के क्रिस्टियन ग्रेन (91) को एक घंटे और 46 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-4 से पराजित किया। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें