फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: ऑस्ट्रेलियन ओपन की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी, महिला-पुरुष एकल विजेताओं को मिलेगा इतना ईनाम

Tue, 06 Jan 2026 01:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम की पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आइए जानते हैं इस बार पुरुष और महिला एकल विजेताओं सहित मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करने वाले खिलाड़ियों को कितना ईनाम मिलेगा।
विज्ञापन
जोकोविच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। 18 जनवरी से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने मंगलवार को स्थानीय मुद्रा में अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि की घोषणा की, जो 2026 के लिए 111.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (75 मिलियन अमेरिकी डॉलर) निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


मुख्य ड्रॉ में पहुंचने वाले खिलाड़ियों की राशि में 10 फीसदी का इजाफा
यह 2025 में 96.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की पुरस्कार राशि से 16 प्रतिशत अधिक है। महिला और पुरुष एकल वर्ग में चैंपियन रहने वाले खिलाड़ियों को 41.5 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (2.8 मिलियन डॉलर) मिलेंगे, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के लिए पुरस्कार राशि में 16 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके साथ ही आयोजकों का कहना है कि मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले सभी एकल और युगल खिलाड़ियों को न्यूनतम 10 प्रतिशत बढ़ी हुई पुरस्कार राशि मिलेगी।

टेनिस ऑस्ट्रेलिया के सीईओ क्रैग टिले ने कहा, यह 16% की वृद्धि हर स्तर पर टेनिस करियर को समर्थन देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 2023 से क्वालिफाइंग पुरस्कार राशि में 55% की वृद्धि से लेकर खिलाड़ियों के लाभों को बढ़ाने तक, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पेशेवर टेनिस सभी प्रतियोगियों के लिए टिकाऊ बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें