फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच और फेडरर नहीं खेलेंगे एटीपी मांट्रियल, नडाल करेंगे अगुवाई

Sun, 04 Aug 2019 04:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
गत चैम्पियन राफेल नडाल सोमवार से शुरू होने वाले एटीपी मांट्रियल मास्टर्स में शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगे, क्योंकि नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर ने अमेरिकी ओपन की तैयारियों के लिए इस अहम टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है। इससे 33 साल के नडाल अपना खिताब बरकरार रखने का प्रयास करेंगे। पिछले साल टोरंटो में उन्होंने फाइनल में उभरते हुए स्टार स्टेफानोस सिटसिपास को हराया था। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रिया के दूसरे वरीय डोमिनिक थिएम को दूसरी जबकि जर्मनी के एलेक्जैंडर ज्वेरेव को तीसरी वरीयता दी गई है। फेडरर और जोकोविच के 12 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी मास्टर्स में भाग लेने की उम्मीद है। इससे उन्हें 26 अगस्त से फ्लशिंग मिडोज में शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी का मौका मिल जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें