भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना परिणय सूत्र में बंध गए है। उन्होने बंगलोर की एमए की छात्रा सुप्रिया से शादी कर ली है। शादी का समारोह एक लक्जरी रिसोर्ट में आयोजित किया गया था। 32 वर्षीय रोहन ने क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी थी, जबकि उनकी दुल्हन लाल रंग की साड़ी में थी।
रोहन बोपन्ना मनचंदा बोपन्ना और मल्लिका के पुत्र है जो मेडापुर से संबंध रखते है। वहीं उनकी सुप्रिया चोमाडा काल अनीह और सारू की पुत्री है। शादी का समारोह बड़े ही पारंपिरक अंदाज में किया गया और चुनिंदा मेहमानों को ही इसमे आमंत्रित किया गया।