खबर आई थी कि दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका इस साल यूएस ओपन में नहीं खेलेंगी, लेकिन अब इस जापानी खिलाड़ी के एजेंट स्टुअर्ट डुगाइड ने इसे कोरी अफवाह बताया। 2018 में यूएस ओपन खिताब अपने नाम करने वाली ओसाका, कोरोना के बीच ग्रैंड स्लैम में खेलने के लिए तैयार हैं।
2019 की शुरुआत में करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था, इससे पहले वर्ल्ड नंबर-1 एश्ले बार्टी जहां कोरोना वायरस के खौफ से तो दुनिया के नंबर-4 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर चोट के कारण इस अहम टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं।