फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस में फिक्सिंग: अंपायर तीन साल के लिए और टूर्नामेंट निदेशक 20 माह के लिए निलंबित

Fri, 17 Jul 2020 03:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टेनिस स्कैंडल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

टेनिस ‘इंटीग्रिटी यूनिट’ ने मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के आरोप में बेलारूस के ‘चेयर’ अंपायर और यूनान के एक टूर्नामेंट निदेशक को निलंबित करके उन पर जुर्माना लगाया है। अंपायर एलेक्सी इजोटोव को तीन साल के लिए निलंबित करने के साथ गुरुवार को उन पर 10,000 डॉलर (लगभग साढे सात लाख रूपये) का जुर्माना लगाया गया। इजोटोव पर भ्रष्टाचार के लिए संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने और दूसरे अंपायरों से इसमें शामिल होने के लिए कहने का आरोप है।

विज्ञापन


टेनिस ‘इंटेग्रिटी यूनिट’ ने कहा कि 22 साल के इजोटोव नवंबर 2019 में बेलारूस के मिंस्क में आईटीएफ महिला टूर्नामेंट में चेयर अंपायर के तौर पर काम कर रहे थे जब उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले के लिए संपर्क किये जाने की सूचना नहीं दी। इस मामले में टूर्नामेंट के निदेशक एंटोनिस कलिट्जकिस को 20 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया। उन पर 6,000 डॉलर (लगभग 90,000 रूपये) का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें