फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कम दर्शकों के सामने होगा

Sun, 26 Jul 2020 07:02 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर स्थिति में सुधार होता है और यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन का आयोजन अच्छी तरह से होता है तो इसका सकारात्मक असर होगा और इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
आस्ट्रेलियन ओपन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने जैव सुरक्षित वातावरण में कम दर्शकों के साथ 2021 टूर्नामेंट की मेजबानी करने की योजना बनाई है। टेनिस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी क्रेग टीले ने कहा कि 2021 के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के लिए जरूरी योजना बनाने में मदद के लिए यूएस ओपन और स्थगित फ्रेंच ओपन के आयोजन को करीब से देखेंगे।

विज्ञापन


टीले ने कहा कि जनवरी में होने वाले टूर्नामेंट का खाका पहले ही तैयार कर लिया गया है। सामाजिक दूरी के नियमों के कारण दर्शकों के बैठने की क्षमता में कमी होगी जबकि खिलाड़ी जैव-सुरक्षित ‘माहौल’ में रहेंगे और विदेशी दर्शकों को अनुमति नहीं होगी।

टीले ने शनिवार को द एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ‘हमने कई विकल्पों के साथ जाने का इस सप्ताह फैसला किया है। पिछले साल रिकॉर्ड 8,21,000 संख्या में दर्शक आए थे जो अगले टूर्नामेंट में नहीं होगा। मेलबर्न और विक्टोरिया राज्य के दर्शकों को अनुमति होगी। अगर सीमा से प्रतिबंध हट गया तो शायद न्यूजीलैंड के दर्शकों को छूट दी जा सकती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें