फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना और शारापोवा को हराकर फ्रिट्ज ने जीता ऑनलाइन चैरिटी टूर्नामेंट 

Tue, 05 May 2020 08:33 AM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, लॉस एंजिलिस
विज्ञापन
टेलर फ्रिट्ज - फोटो : social media
विज्ञापन

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने दिग्गज महिला टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स और रूस की मारिया शारापोवा को हराकर सितारों से सजा ऑनलाइन टेनिस टूर्नामेंट जीत लिया। इससे जुटाए गए 10 लाख डॉलर अमेरिका में भूखे बच्चों की मदद पर खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन


दुनिया के 24वें नंबर की खिलाड़ी फ्रिट्ज, सोशल मीडिया स्टार एडिसन रे ने जापान के केई निशिकोरी और डीजे स्टीव ओकी को हराकर 'स्टे ऐट होम स्लैम' चैलेंज जीता। इसमें अमेरिका की वीनस विलियम्स और जापान की नाओमी ओसाका ने भी हिस्सा लिया था।
 

जॉन मैकेनरो ने इसकी कॉमेंट्री की। फ्रिट्ज और रे ने ईनामी राशि 'नो किट हंगरी' को दी जो अमेरिका में बच्चों में भुखमरी से बचाव के लिए काम कर रहा है। सभी प्रतियोगियों को अपनी पसंदीदा चैरिटी को देने के लिए 25000 डॉलर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें