टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने 17वीं बार स्विस इंडोर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अपने घरेलू टूर्नामेंट में फेडरर की यह लगातार 17वीं जीत है। नौ बार के चैंपियन फेडरर ने 9000 दर्शकों की मौजूदगी में 63 मिनट में राडू एल्बोट को 6-0, 6-3 के साथ एकतरफा मुकाबले में हराया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को स्टेन वावरिंका और फ्रांसेस टियाफो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।