फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना डॉन्ट वरी! ऐसी सुपरस्टार, जो 'मां' बनकर भी जीत चुकी हैं ग्रैंडस्लैम

Sun, 23 Apr 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 4
सेरेना विलियम्स
विश्व कर पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने हाल ही में अपनी प्रेग्‍नेंसी के हिंट दिए। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर करके कहा कि बस 20 सप्ताह। जिसके बाद लग रहा है कि वे अब 2018 में ही मैदान पर वापसी करेंगी। 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना के बारे में वहीं कुछ लोगों का यह भी मां बनने के बाद अपने प्रदर्शन का जारी रखना उनके सामने कड़ी चुनौती होगी। हालांकि टेनिस की दुनिया में कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हुई हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद ग्रैंडस्लैम का खिताब अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- मां बनने जा रही हैं सेरेना विलियम्स, पर अभी खेलती रहेंगी टेनिस
विज्ञापन

मार्गरेट कोर्ट

2 of 4
मार्गरेट कोर्ट
पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार की ग्रेंडस्लैम विजेता मार्गरेट कोर्ट ने मां बनने के बाद ग्रेंडस्लैम का खिताब अपने नाम किया और ऐसा करने वाली महिला बनी। कोर्ट 1971 में विंबलडन के फाइनल में पहुंची और उस समय वें गर्भवती थी। कोर्ट ने मार्च 1972 में पहले बच्चे को जन्म दिया।इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन जीतकर मैदान पर धमाकेदार वापसी की। 1974 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया और इसके बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी की और  एक डब्‍ल्यूटीए खिताब जीता।
विज्ञापन

इवॉन गूलागोंग

3 of 4
इवॉन गूलागोंग
पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी इवॉन गूलागोंग मई 1977 में एक बेटी की मां बनीं और इसके सात महीने बाद ही इन्होंने मैदान पर दमदार वापसी करते हुए दिसंबर में ऑस्ट्रलियन ओपन (1985 तक ऑस्ट्रेलियन ओपन आयोजन दिसंबर में होता था) खिताब अपने नाम किया। इसके  बाद इन्होंने 1980 में विंबलडन का खिताब भी अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- फेडरर को पीछे छोड़ सेरेना ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया रिकॉर्ड
विज्ञापन

किम क्लाइस्टर्स

4 of 4
किम क्लाइस्टर्स
बतौर मां किम क्लाइस्टर्स ने सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीते। पूर्व नंबर एक किम ने कूल चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीते, जिसमें से तीन उन्होंने मां बनने के बाद अपने नाम किया। 2008 में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद किम ने 2009 और 2010 में यूएस ओपन और 2011 में ऑस्ट्रलियन ओपन का खिताब जीता। किम ने 2012 यूएस ओपन के बाद संन्यास ले लिया। इसके बाद उन्होंने दो बेटों को जन्म दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें