फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कपः रामकुमार-नागल पाकिस्तान के खिलाफ रहेंगे उपलब्ध

Sat, 09 Nov 2019 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के सर्वश्रेष्ठ एकल खिलाड़ी सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन के पाकिस्तान के खिलाफ 29-30 नवंबर को तटस्थ स्थल पर होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्धता की पुष्टि करने के बाद डेविस कप टीम में चुन लिए जाएंगे। प्रज्नेश गुणेश्वरन इस मुकाबले के लिए अनुपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह मुकाबले के पहले दिन शादी कर रह रहे हैं। 

विज्ञापन


नागल ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को गुरूवार रात को पुष्टि भेजी जबकि रामकुमार ने उपलब्धता की पुष्टि कुछ दिन पहले की। एआईटीए के एक अधिकारी ने कहा, 'सुमित ने नये कप्तान रोहित राजपाल से बात करने के बाद ईमेल भेजकर अपनी उपलब्धता की पुष्टि की।'

 नागल और रामकुमार दोनों अब उपलब्ध हैं तो भारत के पास पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ एकल खिलाड़ी मौजूद होंगे। युगल मुकाबले के लिये अनुभवी लिएंडर पेस भारतीय टीम में शामिल रहेंगे जिन्होंने बिना किसी शर्त के पाकिस्तान की यात्रा के लिए उपलब्ध रखा था जबकि अन्य ने इससे इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहन बोपन्ना से उनकी उपलब्धता के बारे में पूछा जाएगा या नहीं क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से राष्ट्रीय महासंघ की गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति को हटाने के लिए आलोचना की थी। नये कप्तान रोहित राजपाल ने कहा है कि वह सर्वश्रेष्ठ संभव टीम उतारना चाहते हैं और पता चला है कि वह बोपन्ना को टीम में शामिल करने के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें