भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने हैंबर्ग यूरोपीय ओपन के लिए क्वालिफाई कर लिया। वह पहली बार एटीपी 500 टूर्नामेंट के मुख्य दौर में खेलेेंगे। हरियाणा के 21 वर्षीय नागल ने क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग के दूसरे और अंतिम दौर में दुनिया के 128वें नंबर के खिलाड़ी स्पेन के अलेजांद्रो डेवीडोविच फोकिना 6-4, 7-5 से पराजित कर मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। इससे पहले 205वीं रैकिंग के नागल ने एटीपी 250 टाटा ओपन महाराष्ट्र 2018 में क्वालिफायर के तौर पर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। एटीपी 500 को ग्रैंडस्लैम और एटीपी मास्टर्स सीरीज के बाद तीसरी बड़ी प्रतियोगिता माना जाता है।