छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंच गईं, उन्होंने बेटी ओलिंपिया के तीसरे जन्मदिन के मौके पर टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 102वीं जीत दर्ज की। अमेरिका की क्रिस एवर्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अब वे पुरुष और महिलाओ दोनों ही श्रेणी में सर्वाधिक मैच जीतने वाली खिलाड़ी बन गईं। उधर, बड़ी वहन वीनस विलियम्स पहली बार यूएस ओपन के पहले राउंड से हारकर बाहर हो गईं। पिछले पांच ग्रैंड स्लैम में यह चौथा मौका था, जब वीनस ओपनिंग मैच हारकर ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।
39 साल की सेरेना ने अमेरिका की क्रिस्टी एन को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हराने वाली सेरेना ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ जब हौसला बढ़ाने के लिए दर्शक नहीं थे, लेकिन उन्होंने खुद को मोटिवेट रखा। पूर्व फ्रेंच ओपन और विंबलडन चैंपियन स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा भी दूसरे दौर में पहुंच गई, उन्होंने जापान की नाओ हिबिनो को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।