फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prague Open: वावरिंका से क्वार्टरफाइनल में एक सेट जीतकर हारे सुमित नागल

Fri, 21 Aug 2020 06:52 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुमित नागल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने गुरूवार को प्राग ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहला सेट अपने नाम कर तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता स्टान वावरिंका को चुनौती दी लेकिन फिर दबाव में आकर हार गए।

विज्ञापन


23 साल के भारतीय ने स्विट्जरलैंड के दमदार खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट शानदार तरीके से 6-2 से अपने नाम कर उलटफेर करने की उम्मीद जगा दी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और 127वीं रैंकिंग पर काबिज भारतीय को दुनिया के 17वें नंबर के वावरिंका ने अगले दो सेट 6-0 6-1 से जीतकर पराजित कर दिया और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला एक घंटे 19 मिनट तक चला।

नागल ने कई ग्रैंडस्लैम विजेता और स्विस स्टार रोजर फेडरर के खिलाफ पिछले साल अमेरिकी ओपन में एक सेट जीता था और फिर हार गए थे। उन्होंने निचली रैंकिंग के स्थानीय खिलाड़ी किरी लेहेका के खिलाफ 5-7 7-6 6-3 से जीत दर्ज कर 137,560 यूरो इनामी राशि के इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें