फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से खेलों में हो सकते हैं तीन बदलाव, खिलाड़ी बदल सकते हैं ये तीन आदत

Tue, 07 Apr 2020 06:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गेंद पर लार - फोटो : social media
विज्ञापन

क्रिकेट में तेज गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार लगाते रहे हैं। इससे गेंदबाजों को स्विंग हासिल करने में मदद मिलती रही है लेकिन कोविड-19 के बाद खेल का जो नया संसार होगा उसमें कई बदलाव देखने को मिल सके हैं।

विज्ञापन

टेनिस में अक्सर देखने को मिलता है कि खिलाड़ी अपना पसीना और यहां तक कि खून और आंसू पोंछकर तौलिया गेंद पकड़ने वाले लड़कों या लड़कियों (बॉल ब्वॉयज और बॉल गर्ल्स) के पास उछाल देते हैं। ऐसे में सभी के मन में इन युवाओं के प्रति सहानुभूति जाग उठती है।

मार्च में कोरोना वायरस के वैश्विक स्तर पर फैलने के बाद अधिकारियों ने इस समस्या को लेकर कदम उठाए। मिकी में जापान और इक्वाडर के बीच खेले गए डेविस कप मैच के दौरान ‘बॉल ब्वायज’ और ‘बॉल गर्ल्स’ ने दस्ताने पहन रखे थे। यही नहीं टोकरियों की भी व्यवस्था की गई थी जिसमें खिलाड़ी अपने तौलिया रख सकें। इससे पहले 2018 में एटीपी ने कुछ प्रतियोगिताओं में तौलिया रखने के लिए विशेष प्रबंध किए थे लेकिन इससे खिलाड़ी खुश नहीं थे।
विज्ञापन


पैट कमिंस, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज 

एक गेंदबाज होने के नाते मुझे लगता है कि टेस्ट मैचों में अगर हम गेंद को नहीं चमका पाएंगे तो इससे काफी मुश्किल होगी।


स्टिफेनोस सिटिसिपास, टेनिस खिलाड़ी यूनान

आपको खेलते हुए जब भी तौलिया की जरूरत पड़ती है तब आपको वह मिल जाए तो इससे काफी मदद मिलती है। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को गेंद और तौलिया उपलब्ध कराना कोर्ट पर मौजूद लड़कों और लड़कियों का काम है।

विज्ञापन

हाथ मिलाने के चलन पर भी असर

फेडरर-जोकोविच - फोटो : social media
दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ने से पहले शीर्ष फुटबॉल लीग में मैच से पहले हाथ मिलाने का चलन बंद कर दिया गया था। प्रीमियर लीग की टीम लिवरपूल ने मैच से पहले खिलाड़ियों के साथ बच्चों के मैदान पर जाने पर भी रोक लगा दी थी जबकि साउथम्पटन ने खिलाड़ियों को ऑटोग्राफ देने या सेल्फी लेने से बचने के लिए कहा था। फुटबॉलर से इतर एनबीए ने खिलाड़ियों से एक-दूसरे के हाथों से ताली बजाने के बजाय हवा में मुक्का लहराने का आग्रह किया। यही नहीं बॉस्केटबॉल स्टार को बॉल और टीम टी शर्ट पर ऑटोग्राफ देने से भी मना किया गया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें