दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज के बिना स्पेन ने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे और वह युगल में भी एक सेट से पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद जौम मुनार और पेड्रो मार्टिनेज ने अगस्टा होल्मग्रेन और जोहान्स इंगिल्डसन को 1-6, 6-3, 6-2 से हराकर मेजबान टीम को वापसी दिलाई।
स्पेन ने डेनमार्क के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से जीत हासिल की और डेविस कप के अंतिम आठ में जगह बनाई लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस तरह की वापसी करने में नाकाम रहा और बेल्जियम से 3-2 से हार गया। चेक गणराज्य ने फ्लोरिडा में खेले गए एक अन्य मुकाबले में अमेरिका को एक मैच से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से हराया।
विज्ञापन
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज के बिना स्पेन ने शुरुआती दो मैच गंवा दिए थे और वह युगल में भी एक सेट से पिछड़ रहा था, लेकिन इसके बाद जौम मुनार और पेड्रो मार्टिनेज ने अगस्टा होल्मग्रेन और जोहान्स इंगिल्डसन को 1-6, 6-3, 6-2 से हराकर मेजबान टीम को वापसी दिलाई। मार्टिनेज को पहले उलट एकल में मैच प्वाइंट का भी सामना करना पड़ा लेकिन आखिर में उन्होंने होल्गर पर 6-1, 4-6, 7-6 (3) से जीत हासिल की। इसके बाद पाब्लो कारेनो बुस्टा ने एल्मर मोलर को 6-2, 6-3 से हराकर स्पेन को डेविस कप के इतिहास में पहली बार 0-2 से पिछड़ने के बाद जीत दिलाई।