कंधे की चोट से उबरकर लय हासिल करने के लिए जूझ रहे भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन और उनके कोच स्काट मैकेन ने उम्मीद जताई है कि वह जल्द दुनिया के शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे। चोट से उबरने के बाद सोमदेव लगातार छह टूर्नामेंटों में पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो चुके हैं।
मैकेन ने कहा, ‘वापसी के सफर में सोमदेव उम्मीद से आगे चल रहे हैं। ऐसी सर्जरी के बाद किसी भी खिलाड़ी को पूरी तरह उबरने के लिए साधारणतया एक वर्ष से ज्यादा का समय लगता है लेकिन मेडिकल टीम का कहना है कि सोमदेव तेजी से उबर रहे हैं और अनुमानित समय से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।’