फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई चैंपियनशिप के दूसरे दौर में सोमदेव

Tue, 26 Feb 2013 06:10 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने रूस के इगोर कुनित्सिन को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराकर दुबई चैंपियनशिप टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली। सोमदेव ने कुनित्सिन को अपने ऊपर हावी होने का कोई मौका नहीं दिया और पहले सेट में रूसी खिलाड़ी को केवल एक गेम जीतने दिया।
विज्ञापन


हालांकि कुनित्सिन ने दूसरे गेम में संघर्ष किया लेकिन सोमदेव ने 6-4 से यह सेट जीतकर दूसरे दौर में आसानी से जगह बना ली। सोमदेव का दूसरे दौर में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो और साइप्रस के मार्कस बाघदातिस के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से सामना होगा। सोमदेव के अलावा दूसरी सीड रोजर फेडरर, सातवीं सीड आंद्रेस सेप्पी और आठवीं सीड मिखाइल यूझनी भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें