फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग मामले में स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी बास्कोवा पर लगा 12 साल का प्रतिबंध

Thu, 31 Dec 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
tennis
विज्ञापन

स्लोवाकिया की टेनिस खिलाड़ी डगमारा बास्कोवा को मैच फिक्सिंग मामले में 12 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऐसे मामलों की निगरानी करने वाली टेनिस ‘इंटिग्रिटी’ इकाई (टीआईयू) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बास्कोवा ने 2017 में पांच बार मैच फिक्सिंग में शामिल रहने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


उन पर 40,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रूपये) का जुर्माना भी लगा है जिसमें 1,000 डॉलर (लगभग 73, 000 रुपये) के जुर्माने को निलंबित कर दिया गया। जुर्माने की इस रकम को 90 दिन के अंदर जमा करना होगा। बास्कोवा डब्ल्यूटीए एकल रैकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ 1,117 वें स्थान जबकि युगल रैंकिंग में 777वें स्थान तक पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें