फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी ओपन में नहीं दिखेगा शारापोवा का जलवा

Thu, 22 Aug 2013 05:14 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साल का चौथा और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन अगले हफ्ते से शुरू होने वाला है लेकिन उससे पहले ही दिग्गज खिलाड़ियों के चोट के कारण टूर्नामेंट से हटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा ने भी दाएं कंधे में चोट के कारण टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले पुरुष वर्ग में पूर्व 10 नंबर के खिलाड़ी मर्डी फिश भी टूर्नामेंट से हट गए हैं।

पूर्व चैंपियन शारापोवा के टूर्नामेंट से हटने के बारे में अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट निदेशक डेविड ब्रेवर ने कहा, 'मारिया ने हमें पहले ही सूचित कर दिया था कि वह इस साल दाएं हाथ में चोट के कारण अमेरिकी ओपन में भाग लेने में अक्षम है और वह टूर्नामेंट से हट रही है।'
विज्ञापन


शारापोवा के हटने से महिला एकल वर्ग में पोलैंड की अंगिन्यस्का रंदावस्का को तीसरी वरीयता दी गई है। इस पूर्व नंबर वन खिलाड़ी ने जून में विंबल्डन के दूसरे दौर में मिली हार के बाद महज एक ही मैच खेला है।
विज्ञापन


लंबे समय बाद कोर्ट पर वापस लौटी शारापोवा को पिछले हफ्ते सिनसिनाटी में पहले ही दौर में अमेरिकी लियोनी स्टीफंस ने हरा दिया था।

ऐसी खबरें थी कि शारापोवा ने अपना नाम बदलकर 'शुगरपोवा' रखने का फैसला किया है, लेकिन बाद में उन्होंने नाम बदलने की खबर का खंडन कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें