फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open: खत्म हुआ शारापोवा का सफर, प्री-क्वार्टरफाइनल में सेवास्तोवा ने दी मात

Mon, 04 Sep 2017 10:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
मारिया शारापोवा - फोटो : getty
विज्ञापन
डोपिंग के कारण 15 महीने प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी करने वाली रूस की महिला स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा वर्ष के चौथे और आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के चौथे दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। 16वीं सीड लात्विया की अनास्तासिया सेवास्तोवा ने 2006 में यहां चैंपियन रह चुकीं शारापोवा को महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में 5-7, 6-4, 6-2 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सेवास्तोवा पिछली बार भी इस ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही थीं।
विज्ञापन


पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन शारापोवा ने पहले राउंड में दूसरी रैंक की खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप को हराकर इस ग्रैंड स्लैम में शानदार शुरुआत की थी। सेवास्तोवा का अंतिम-8 में मुकाबला अमेरिका की स्लोवाने स्टीफंस से होगा जिन्होंने एक अन्य मैच में जर्मनी की जूलिया जॉर्जेस को 6-3, 3-6, 6-1 से हराया।

अन्य मुकाबलों में अमेरिका की अनुभवी वीनस विलियम्स और चेक गणराज्य की पेत्रा क्वतीवा जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। 13वीं सीड क्वीतोवा ने दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गारबाइन मुगुरुजा को 7-6 (7/3), 6-3 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में क्वीतोवा का सामना नौवीं वरीयता प्राप्त वीनस से होगा जिन्होंने चौथे दौर में 35वीं रैंक की स्पेन की खिलाड़ी कार्ला सुआरेज नवारो को 6-3, 3-6, 6-1 से मात दी। वीनस आठवीं बार कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के इरादे से यहां उतरी हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम को दो बार अपने नाम किया है। 
विज्ञापन


पहले भी कर चुकी हैं उलटफेर 

सेवास्तोवा पिछले वर्ष भी इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम के अंतिम-8 में पहुंचने में सफल रही थीं। उन्होंने उस समय भी कई उलटफेर किए थे। लात्विया की इस खिलाड़ी ने पिछले वर्ष स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा और जोहाना कोंटा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। चोट और बीमारी से तंग आकर सेवास्तोवा ने एक समय टेनिस को अलविदा कह दिया था। लेकिन टेनिस के प्रति उनका लगाव इतना गहरा था कि उन्हें वापसी करनी पड़ी। 

शारापोवा को मात देने के बाद  सेवास्तोवा ने कहा, ‘शारापोवा ने पहले और दूसरे सेट में अविश्वसनीय खेल का प्रदर्शन किया। मैंने आखिर तक संघर्ष जारी रखा। आपको इस तरह के मैचों के लिए तैयार रहना पड़ता है और मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें