फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारापोवा और अजारेंका ने अंतिम-16 में बनाई जगह

Sat, 01 Jun 2013 10:44 PM IST
पेरिस/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलारूस की क्विटोरिया अजारेंका, रूस की मारिया शारापोवा और अमेरिका की बेथानी माटेक सेड्स ने फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन


अमेरिका की युवा सनसनी स्लोएन स्टीफंस भी अंतिम-16 में पहुंचने में कामयाब रहीं लेकिन फ्रांस की मारियन बार्तोली को उलटफेर का सामना करना पड़ा। पुरुषों में जापान के निशिकोरी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।

निशिकोरी 75 साल बाद फ्रेंच ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले जापान के पहले खिलाड़ी हैं। 13वीं सीड जापानी खिलाड़ी ने तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के 24वीं सीड खिलाड़ी बेनोएट पैरी को 6-3, 7-5, 6-4, 6-1 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


निशिकोरी से पहले 1938 में फुमीटेरू नाकानो ने अंतिम-16 में जगह बनाई थी। अगले दौर में निशिकोरी की भिड़ंत खिताब के प्रबल दावेदार और सात बार के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल और फैबियो फोगनिनी के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी।

वहीं, महिलाओं में अजारेंका को तीसरे दौर की बाधा पार करने के लिए जमकर पसीना बहाना पड़ा। अजारेंका को फ्रांस की 31वीं सीड एलिजा कॉरनेट ने कड़ी चुनौती दी लेकिन आखिर में अपने अनुभव का फायदा उठाकर अजारेंका 4-6, 6-3, 6-1 से जीत हासिल करने में सफल रहीं।

अंतिम-16 में अजारेंका का मुकाबला इटली की फ्रांसिस्का शियावोन से होगा। शियावोन ने 13वीं सीड बार्तोली को 6-2, 6-1 से शिकस्त दी। वहीं, शारापोवा ने चीन की जीई जेंग को आसानी से 6-1, 7-5 से मात दी। अगले दौर में शारापोवा का सामना 17वीं सीड अमेरिकी खिलाड़ी स्टीफंस से होगा।

स्टीफंस ने न्यूजीलैंड की मारिना इराकोविच को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-4, 6-7, 6-3 से शिकस्त दी। अमेरिका की ही बेथानी माटेक सेड्स ने अर्जेंटीना की पाउला ओरमाचेया को 4-6, 61, 6-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें