भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण और ब्रिटेन के उनके जोड़ीदार ल्यूक बामब्रीज अस्ताना ओपन के क्वाटर्र फाइनल में पहुंच गई। शरण-ल्यू ने अंतिम-16 में उरुग्वे के एरियल बेहार और इक्वाडोर के गोंजालो एस्कोबार को डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में 7-5, 4-6, 10-6 से पराजित किया। अगले दौर में अब शरण-ल्यूक का सामना मैक्स पर्सेल और ल्यूक सैविले की दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से होगा।