फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: चौथी सीड कैरोलीन गार्सिया भी उलटफेर का शिकार, मैग्डा लिनेट ने सीधे सेटों में हराया

Mon, 23 Jan 2023 10:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

महिला रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी गार्सिया इस साल खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थीं। हालांकि, वह भी चौथे दौर से आगे नहीं जा पाईं। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियन ओपन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियन ओपन में उलटफेर का दौर जारी है। पुरुष एकल में राफेल नडाल और कैस्पर रुड जैसे शीर्ष वरीयता वाले खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद महिला एकल में भी शीर्ष वरीयता वाली इगा स्वियातेक टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। अहब महिला एकल में चौथी वरीयता वाली खिलाड़ी कैरोलीन गार्सिया भी उलटफेर का शिकार हुई हैं। गार्सिया को मैग्डा लिनेट ने सीधे सेटों में 7-6, 6-4 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


महिला रैंकिंग में चौथे नंबर की खिलाड़ी गार्सिया इस साल खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक थीं। हालांकि, वह भी चौथे दौर से आगे नहीं जा पाईं। वह अपने पिछले मैच में भी बहुत अच्छी लय में नहीं थीं, लेकिन दुनिया की 158वें नंबर की खिलाड़ी लॉरा सीगमंड को तीन सेट में मात देने में सफल रही थीं। हालांकि, इस मैच में लिनेट ने उन्हें हरा दिया।

फ्रांस की गार्सिया ने दो घंटे 10 मिनट में 1-6, 6-3, 6-3 से जीत दर्ज कर 2018 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश किया था। हालांकि, वह खिताब नहीं जीत पाईं। चौथी वरीयता प्राप्त गार्सिया ने चौथे दौर में पहुंचने के बाद कहा था "उसने शानदार मैच खेला, वह मुझे बहुत अच्छी तरह से पढ़ने में सक्षम थी। मैं अधिक तनावग्रस्त हो रही थी और शुरुआत में मैं बहुत घबराई हुई थी।"
विज्ञापन


गार्सिया को चौथे दौर में 45वें नंबर की खिलाड़ी मैग्डा लिनेट ने हराया। पोलैंड की लिनेट अगले दौर में पहुंच चुकी हैं। शीर्ष खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल में नया चैंपियन मिलने की संभावना बढ़ गई है। 



लिनेट शानदार लय में दिख रही हैं और ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत सकती हैं। उन्होंने अब तक 16वीं, 19वीं और चौथी सीड की खिलाड़ी को हराया है। गार्सिया को हराने के बाद उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के लिए उन्होंने कोई खास तैयारी नहीं की थी, लेकिन सफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कम मेहनत करना उनकी तैयारी को बेहतर कर रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें