फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व टेनिस दिग्गज जॉन मेकनरो ने उड़ाया सेरेना विलियम्स का मजाक

Tue, 27 Jun 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : getty
विज्ञापन
पूर्व टेनिस दिग्गज जॉन मेकनरो ने ओपन इरा में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी का मजाक उड़ाया है। मेकनरो ने 23 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स की महानता पर कटाक्ष करते हुए कहा वह पुरुषों के मुकाबले कहीं नहीं टिकतीं। यदि वह पुरुषों के साथ खेलतीं तो वह 700वें पायदान पर होती। अपनी नई किताब का प्रमोशन करते हुए मेकनरो ने कहा वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत खिलाड़ी है। लेकिन यदि वह पुरुषों के बीच होतीं तो कहानी कुछ और होती। 
विज्ञापन


सेरेना का 700वीं रैंक देने के बाद जॉन मेकनरो ने कहा, मेरे कहने का ये मतलब नहीं है कि सेरेना अच्छी खिलाड़ी नहीं हैं। मैं उन्हें अच्छी खिलाड़ी मानता हूं अपने दिन सेरेना किसी भी खिलाड़ी को मात देने की क्षमता रखती हैं क्योंकि वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। उन्होंने आगे कहा, महिला वर्ग में ऐसी कोई खिलाड़ी नहीं है जो पुरुषों से बेहतर हो। मैंने दूसरे खेलों में ऐसा देखा है लेकिन टेनिस में ऐसा दिखाई नहीं दिया। लेकिन किसी भी स्टेज में ऐसा संभव है। 

कुछ साल पहले सेरेना ने भी पुरुषों के साथ टेनिस खेलने की इच्छा जताई थी। 1998 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान विलियम्स सिस्टर्स ने दावा किया था कि वो 200वीं रैंक के बाहर के किसी भी पुरुष खिलाड़ी को मात दे सकती हैं। उनकी इस चुनौती को तत्कालीन 203 रैंक वाले जर्मन खिलाड़ी कार्सटन बाश ने स्वीकार किया। मैच से पहले बाश ने गोल्फ खेला, इसके बाद कई बियर और सिगरेट पीकर वह कोर्ट पर पहुंचे। पहले उन्होंने सेरेना को 6-1 से मात दी इसके बाद वीनस को 6-2 से। इसके बाद सेरेना ने कहा मुझे नहीं मालूम  था कि ये इतना मुश्किल होगा। महिला वर्ग में जो शॉट्स विजयी हो सकते थे उन्हें वह आसानी से खेल रहे थे। 
विज्ञापन


35 वर्षीय सेरेना ने  मेकनरो की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, डियर जॉन मैं आपको आदर्श मानती हूं लेकिन मुझे इस मनमाने विवाद में न घसीटें। मैं कभी किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के साथ नहीं खेली और न ही मेरे पास इसके लिए समय है। मेरा और मेरे होने वाले बच्चे की निजता का सम्मान करें। गुड डे सर। 
  Dear John, I adore and respect you but please please keep me out of your statements that are not factually based. — Serena Williams (@serenawilliams) June 26, 2017   Dear John, I adore and respect you but please please keep me out of your statements that are not factually based. — Serena Williams (@serenawilliams) June 26, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें