फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं बार 7वें आसमान पर सेरेना विलियम्स, बनीं विंबलडन चैंपियन

Sun, 10 Jul 2016 07:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
serrena - फोटो : PTI
विज्ञापन
 दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने शनिवार को जर्मनी की एंजेलिक कर्बर को 7-5, 6-3 से हराकर सातवीं बार विंबलडन खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला 81 मिनट चला जिसमें गत चैंपियन सेरेना ने 13 एसेज लगाए।
विज्ञापन


इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में एंजेलिक कर्बर ने सेरेना को हरा दिया था लेकिन सेरेना ने शनिवार को न केवल एंजेलिक कर्बर से पिछली हार का हिसाब बराबर किया बल्कि अपने कॅरियर का 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

महज 17 साल की उम्र में अपना पहला खिताब जीतने वाली सेरेना 34 साल की उम्र में 22वें ग्रैंड स्लैम के साथ नया मील का पत्थर स्थापित करने में सफल रहीं। पिछले साल सेरेना ने विंबलडन में अपना 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था।
विज्ञापन


उसके बाद से वह स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी के लिए बेताब थीं। इस साल सेरेना ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन दोनों के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उन्हें उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा था। 
विज्ञापन

'मैं एंजेलिक कर्बर का शुक्रिया अदा करती हूं'

serrena - फोटो : PTI
''इस साल मैंने कई बार 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का प्रयास किया लेकिन अच्छे खिलाड़ियों से पराजित हो गई। मैं एंजेलिक कर्बर का शुक्रिया अदा करती हूं जिनकी बदौलत मैं अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहीं। बड़ी बहन वीनस का भी धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस जीत के लिए प्रेरित किया। ''
सेरेना विलियम्स 

''सेरेना आप एक ग्रेट चैंपियन और महान इंसान हो। आप इसकी हकदार हो। आपके साथ फाइनल खेलना ही बड़े सम्मान की बात है।'' एंजेलिक कर्बर

एक नजर
22: वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर सेरेना ने की जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के रिकॉर्ड की बराबरी  
07: वीं बार विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप का खिताब जीता है सेरेना ने 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें