फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से हटीं 

Fri, 05 Feb 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सेरेना विलियम्स ने शुक्रवार को दाहिने कंधे में चोट की वजह से यारा रिवर क्लासिक टेनिस के सेमीफाइनल से नाम वापस ले लिया। दरअसल, सेमीफाइनल में उनका सामना शीर्ष रैंकिंग वाली एशले बार्टी से होना था। फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर से चोट के कारण नाम वापिस लेने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सेमीफाइनल से नाम वापिस लेने का एलान किया लेकिन इस बारे में तफ्सील से नहीं बताया। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ओपन की अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने अमेरिका की ही डेनियेले कोलिंस को 6-2, 4-6,10-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। बार्टी ने शेल्बी रोजर्स को 7-5, 2-6, 10-4 से शिकस्त दी। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें