फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना ने विम्बलडन फाइनल के बाद पहला मैच जीता, ओसाका भी आगे बढ़ीं

Thu, 08 Aug 2019 02:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
विज्ञापन

विम्बलडन फाइनल हारने के बाद अपना पहल मैच खेलते हुए सेरेना विलियम्स ने डब्ल्यूटीए टोरंटो टूर्नामेंट में 20वीं रैंकिंग की एलिसे मर्टन्स को 6-3 6-3 से शिकस्त दी। अमेरिका की 37 साल की खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन हार्डकोर्ट टूर्नामेंट की तैयारी की इस अभ्यास प्रतियोगिता में 75 मिनट तक चले मुकाबले में बेल्जियम की खिलाड़ी पर आसान जीत हासिल की। 

विज्ञापन


अब अगले दौर में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी का सामना रूस की क्वालीफायर एकेटरीना एलेक्सांद्रोवा से होगा जिसने चीन की झांग शुआई को 6-4 6-3 से शिकस्त दी। मौजूदा अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका भी तीसरे दौर में पहुंच गई। जर्मनी की तातजाना मारिया के खिलाफ वह पहले सेट में 6-2 से बढ़त बनाई थीं, लेकिन इसके बाद जर्मनी की खिलाड़ी ने पेट की चोट के बाद रिटायर होने का फैसला किया।

ओसाका की इस जीत से आस्ट्रेलिया की फ्रेंच ओपन चैम्पियन एशले बार्टी अगले हफ्ते नंबर एक स्थान से हट जायेंगी। हालांकि शीर्ष पर ओसाका के बजाय चेक गणराज्य की क्रिस्टिना प्लिस्कोवा भी पहुंच सकती हैं। 
विज्ञापन


प्लिस्कोवा ने अमेरिका की 37वीं रैंकिंग की एलिसन रिस्के को 6-4 6-7 6-2 से मात दी और अब उनका सामना एस्तोनिया की एनेट कोंटावेट से होगा। रोमानिया की चौथी वरीय सिमोना हालेप ने अमेरिका की जेनिफर ब्रैडी को 4-6 7-5 7-6 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें