फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी

Sun, 27 Jun 2021 05:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विंवलडन से ठीक एक दिन पहले 39 साल की इस स्टार खिलाड़ी ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी। राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी। रविवार को उन्होंने इस बात की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण नहीं बताया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक के लिए अमेरिकी टीम में नहीं हैं। विंवलडन से ठीक एक दिन पहले 39 साल की इस स्टार खिलाड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हां, मैं वास्तव में ओलंपिक की सूची में नहीं हूं। ऐसा नहीं है कि मुझे इस बारे में पता नहीं हैं। अगर यह सही है तो मुझे वहां नहीं होना चाहिए।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ओलंपिक को लेकर मेरे इस फैसले के पीछे कई कारण हैं। मैं वास्तव में वहां नहीं जाना चाहती। माफी चाहूंगी।' बता दें कि 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत होगी। राफेल नडाल और डोमिनिक थिएम जैसे अन्य शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे जापान नहीं जाएंगे। रोजर फेडरर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह टोक्यो खेलों में भाग लेंगे या नहीं। उन्होंने कहा यह इस पर निर्भर करेगा कि विंबलडन में चीजें कैसी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें