अगले महीने से शुरू हो रहे ब्रिसबेन इंटरनेशनल में विश्व की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ियों विक्टोरिया अजारेंका, मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स का जलवा देखने को मिलेगा। बेलारूस की अजारेंका, रूस की शारापोवा और अमेरिका की सेरेना सीजन के पहले ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य लीड अप टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के आयोजकों ने बताया कि शीर्ष दस महिला टेनिस खिलाड़ियों में से आठ इस टूर्नामेंट का हिस्सा होगी।