फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरेना ने टॉप सीड ओपन में बड़ी बहन वीनस को हराया

Fri, 14 Aug 2020 12:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Serena Williams and Venus Williams - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान छह महीने बाद कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना विलियम्स ने अपने फॉर्म को बरकरार रखा है। उन्होंने गुरुवार को डब्ल्यूटीए टॉप सीड ओपन के दूसरे राउंड में बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। दोनों के बीच हुए 31 मुकाबलों में यह सेरेना की 19वीं जीत है।

विज्ञापन


अब शीर्ष वरीय सेरेना का सामना अमेरिका की वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाली शेल्बी रोजर्स से होगा, जिन्होंने कनाडा की क्वालीफायर लेलाह फर्नांडिज को 6-2, 7-5 से पराजित किया। जिल टेचमान ने भी पांचवीं वरीय यूलिया पुतिंतसेवा पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया और अब उनका सामना सिसि बेलिस से होगा, जिन्होंने जेसिका पेगुला को 6-3, 6-2 से मात दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें