अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स मंगलवार को घुटने की चोट के कारण इटालियन ओपन से बाहर हो गई हैं। इस बात की जानकारी आयोजनकर्ता ने दी है।
चोट के बाद वापसी करते हुए 23 बार की ग्रांडस्लैम चैंपियन सेरेना ने सोमवार को इटली ओपन क्ले कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट में स्वीडन की क्वॉलिफायर रेबेका पीटरसन को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई थी। 37 साल की सेरेना ने रेबेका को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी थी।
बता दें कि बुधवार को इटालियन ओपन के दूसरे दौर में विलियम्स बहनें सेरेना और वीनस 21 साल बाद एक बार फिर रोम में आमने-सामने होने वाली थीं। दोनों बहनों के बीच यह रोमांचक मुकाबला इटालियन ओपन के दूसरे दौर में खेला जाना था। मगर उससे पहले खबर आई की वह घुटने की चोट के चलते इटालियन ओपन से बाहर हो गई हैं।
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सेरेना और 50वें नंबर वीनस की वीनस के करीब नौ माह बाद कोर्ट पर आमने-सामने होने वाली थीं। इससे पहले दोनों यूएस ओपन के दूसरे दौर में खेलीं थी, जिसमें सेरेना ने वीनस को पराजित किया था।
इसके अलावा इटली के मैटियो बैरेटिनी ने मंगलवार को जर्मन टेनिस स्टार एलेक्जेंडर ज्वेरेव को दूसरे दौर में 7-5, 7-5 से हारकर इटालियन ओपन से बाहर कर दिया।