फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से बौखलाई सेरेना ने तोड़ा रैकेट

Wed, 02 Oct 2013 01:35 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स और उनकी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को चाइना ओपन महिला युगल के शुरुआती राउंड में सनसनीखेज हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस हार से सेरेना को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपना रैकेट कोर्ट पर पटक कर तोड़ दिया।

सेरेना युगल के पहले दौर में तो बाहर हो गई लेकिन उन्होंने एकल में दूसरे राउंड का मैच जीत लिया। टॉप सीड सेरेना ने एकल में इटली की

फ्रांसिस्का शियावोन को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी।

युगल में सेरेना और वीनस की जोड़ी का सामना पहले राउंड में अमेरिका की लिजेल ह्यूबर और ताइपे की चान हाओ चिंग की जोड़ी से था। लेकिन तीन

सेट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में लिजेल और चिंग ने विलियम्स बहनों को 6-7, 6-4, 11-9 से हरा उलटफेर किया।

अपने प्रदर्शन से बेहद नाराज दिख रही सेरेना ने रैकेट पर सारा गुस्सा निकाला और उसे जमीन पर कई बार पटक कर तोड़ दिया। सेरेना ने तीन बार रैकेट को जमीन पर पटका और फिर उसे किनारे फेंक कर विपक्षी जोड़ी को जीत के लिए बधाई दी।

इस दौरान उनकी बहन वीनस उनके पास आई और उन्हें शांत कराया। वीनस बहनों ने अपने आखिरी 29 टूर्नामेंटों में दूसरी बार किसी युगल मुकाबले का ओपनिंग मैच हारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सेरेना और वीनस ने साल 2009 डब्ल्यूटी चैंपियनशिप में पराजय झेली थी जिसमें चार जोड़ियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें