फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने के ब्रेक के बाद कोर्ट पर उतरने को तैयार चैंपियन सेरेना विलियम्स

Sun, 09 Aug 2020 12:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अमेरिका की 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स अब पूरी तरह फिट हैं और छह महीने के ब्रेक के बाद टेनिस खेलने को तैयार हैं। वह लेक्सिंगटन के निकट सोमवार से शुरू होने वाले पहले ‘टॉप सीड ओपन’ की तैयारियों में जुटी हैं। इस टूर्नामेंट को हाल में हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में शामिल किया गया है जो इस महीने न्यूयार्क में होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी का काम करेगा।

विज्ञापन


मार्च के बाद अमेरिका में पहला डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट होगा जिसमें दर्शक नहीं जा सकेंगे। इसमें सेरेना की बहन और सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स, विक्टोरिया अजारेंका, स्लोआने स्टीफंस और उभरती हुई स्टार कोको गॉफ हिस्सा लेंगी। नौंवी रैंकिंग की खिलाड़ी सेरेना फरवरी में फेड कप में अमेरिका के लिएम खेली थीं, उसके बाद से यह उनका पहला टूर्नामेंट होगा।

सेरेना को खून के थक्के और फेंफड़े संबंधित समस्याएं रही हैं, जिससे उन्हें कोविड-19 को लेकर ज्यादा सतर्क रहना होगा। 38 साल की खिलाड़ी ने कहा, ‘मुझे काफी बचकर रहना होगा क्योंकि टेनिस खेलना ठीक है, लेकिन यह मेरी जिंदगी है और यह मेरा स्वास्थ्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें